रवि दहिया, नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान थोड़ी देरी के बाद कर दिया गया है। हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों के नाम सामने आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।  

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था लेकिन इस साल इसे देर से कराया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी। पैरालिंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और ओलंपिक-पैरालंपिक इतिहास का सर्वाधिक पदक जीता।  

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाया जबकि अवनि लेखरा एक पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here