बैतडी-बजांग जा रही बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, 34 घायल

उत्तराखंड: बैतडी (नेपाल)। नेपाल के बैतडी जिले में बैतडी से बजांग जा रही बारात की बस गुरुवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई और 34 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बस बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका के सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता, प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात के समय नेपाल एपीएफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मृतकों में 13 साल का मासूम भी शामिल
दुर्घटना में जान गंवाने वालों में केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), मोहन देव भट्ट (60), केशव भट्ट (27), बसंत राज रतला (40), पुष्पा अवस्थी (40) और सुशील जोशी शामिल हैं।
प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, पांच की डडेलधुरा अस्पताल में और दो की कोटिला अस्पताल में मौत हुई।
गंभीर रूप से घायल मरीजों का स्थानांतरण
बस में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में बाराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। घायलों में 25 को डडेलधुरा अस्पताल में और पांच गंभीर रूप से घायल मरीजों को धनगढी भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत कार्यों में जुटी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.