राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 20 स्कूलों में छुट्टी, राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र देहरादून के 20 स्कूलों में तीन नवंबर को अवकाश घोषित किया है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे उत्तराखंड में उत्सव का माहौल है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार सुबह करीब सवा दस बजे वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी, जहां वे पतंजलि विश्वविद्यालय, बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
रविवार रात उनका ठहराव देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रहेगा। सोमवार, 3 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे, जिसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं।
इन स्कूलों में 3 नवंबर को रहेगा अवकाश:
प्रेस अकादमी (कैंट रोड), समरवैली स्कूल (तेज बहादुर रोड), केंट्रल स्कूल (हाथीबड़ाकला), हैरिटेज स्कूल (एमकेपी चौक), स्कॉलर होम (राजपुर रोड), कान्टेक स्कूल (कैंट रोड), दिल्ली पब्लिक स्कूल (राजपुर रोड), सेंट जोसेफ स्कूल (राजपुर रोड), ब्रुकलिन स्कूल (कर्जन रोड), विवेकानंद स्कूल (जोगीवाला), ब्राइटलैंड स्कूल (कर्जन रोड), मानव भारती स्कूल (नेहरू कॉलोनी), हिलप्रेस स्कूल (ईस्ट रोड), एसजेआरआर स्कूल (करनपुर चौक), मास्टल स्कूल (ईस्ट रोड), जसवंत मॉडल स्कूल (राजपुर रोड), दून इंटरनेशनल स्कूल (लक्ष्मी रोड), फ्लाइप्ट पब्लिक स्कूल, शेरवुड स्कूल (नेहरू कॉलोनी तिराहा) और डीपीओ पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी)।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.