मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बुलेरो की भिड़ंत में 5 की मौत

HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्रक और बुलेरो की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बुलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बुलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू
ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सिविल अस्पताल भेजा।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.