यूपी में 28 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों और प्रमोशन का सिलसिला जारी है। राज्य शासन ने 28 IPS अफसरों का तबादला करते हुए कई प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी बदली है। इसके साथ ही 12 अधिकारियों को SP के पद पर प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाल ही में डीजी के पद पर प्रोन्नत राजीव सब्बरवाल को डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वे डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन कर चुके एडीजी के. सत्यनारायण को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय का प्रभार दिया गया।
राज्य शासन ने इन बदलावों का उद्देश्य पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाना और विभिन्न विभागों में जिम्मेदारी का संतुलन बनाना बताया है।
प्रमुख IPS तबादले और नई तैनाती:
| क्रमांक | नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती / जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | राजीव सब्बरवाल | डीजी/एडीजी डॉ.भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद | डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण + अकादमी का अतिरिक्त प्रभार |
| 2 | ए. सतीश गणेश | एडीजी पीटीएस मुरादाबाद | एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय |
| 3 | के. सत्यनारायण | एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय | एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन |
| 4 | मोदक राजेश डी.राव | आइजी सीआइडी मुख्यालय | आइजी जीआरपी मुख्यालय |
| 5 | सुभाष चंद्र दुबे | आइजी यातायात व सड़क सुरक्षा निदेशालय | आइजी महिला व बाल सुरक्षा संगठन |
| 6 | अनीस अहमद अंसारी | डीआईजी पुलिस मुख्यालय | डीआईजी पीएसी मुख्यालय |
| 7 | देवरंजन वर्मा | डीआईजी नियम व ग्रंथ | डीआईजी स्थापना |
| 8 | डॉ. मीनाक्षी कात्यायन | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर | सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी |
| 9 | सर्वानंद सिंह यादव | सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर | एसपी एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ |
| 10 | पंकज कुमार पांडेय | सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी | एसपी पीएसी मुख्यालय, लखनऊ |
| 11 | डॉ. महेन्द्र पाल सिंह | एसपी अपराध | – |
| 12 | शुभम पटेल | एसपी अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ | एसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ |
| 13 | मनोज कुमार अवस्थी | एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय | सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर |
| 14 | अशोक कुमार | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर | एसपी उप्र पावर कारपोरेशन, लखनऊ |
| 15 | चन्द्रकान्त मीना | एसपी प्रतीक्षारत | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर |
| 16 | रोहन झा | सहायक पुलिस अधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय | अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम |
| 17 | निहारिका शर्मा | प्रभारी सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर | सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर |
| 18 | संजीव कुमार वाजपेयी | एसपी/एएसपी नगर, बिजनौर | सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा |
| 19 | अनिल कुमार (प्रथम) | प्रभारी प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर | प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर |
| 20 | बृजेश कुमार गौतम | एसपी/एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, लखनऊ | – |
| 21 | ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) | एसपी/एएसपी बस्ती | एसपी लाजिस्टिक, डीजीपी मुख्यालय |
| 22 | ओम प्रकाश सिंह (द्वितीय) | एसपी/एएसपी मीरजापुर | एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय |
| 23 | अजीजुल हक | एसपी/एएसपी सेंट्रल रिजर्व, सीतापुर | एसपी पुलिस मुख्यालय |
| 24 | विनय कुमार सिंह | एसपी/एएसपी बिजनौर | एसपी स्पाट टीम एटीएस, लखनऊ |
| 25 | अशोक कुमार | सेनानायक/उपसेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ | एपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड |
| 26 | संजय राय | एसपी/एएसपी प्रतापगढ़ | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या |
| 27 | आनंद कुमार (द्वितीय) | पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली |
| 28 | संजय कुमार (द्वितीय) | एसपी/एएसपी यातायात, गोरखपुर | एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.