चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत और कई इमारतें ध्वस्त

चीन के दक्षिणी हिस्से में सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई, जिसके चलते कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के बाद राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
भूकंप के झटके लिउझोउ शहर के आसपास के क्षेत्रों में अधिक महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के कारण कम से कम 13 इमारतें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवहन सेवाएं प्रभावित
भूकंप के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है, खासकर रेल सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और जांच के बाद ही संचालन बहाल किया जाएगा।
राहत कार्य जारी, स्थिति नियंत्रण में
हालांकि प्रशासन ने बताया है कि बिजली, पानी, गैस और सड़क सेवाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं और स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त और असुरक्षित इमारतों से दूर रहें तथा राहत कार्य में सहयोग करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.