खंडुली गांव में भालू ने महिल पर किया हमला, देहरादून में इलाज जारी

पौड़ी जिले में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में एक भालू ने जंगल में चारा लेने गई महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। घायल महिला ज्योति देवी, जो जगदीश की पत्नी हैं, जंगल में चारा लेने गई थीं, तभी भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संपर्क करने के बाद, महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.