भक्ति और सेवा की झलक: श्री झंडे जी परिक्रमा में देश-विदेश से जुटी संगत

श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन नगर में भव्य परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही संगत दरबार साहिब में एकत्रित हुई और तत्पश्चात नगर परिक्रमा की शुरुआत हुई।
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने बताया कि गुरु की वाणी अमृत तुल्य है, जो जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। उनका कहना था कि भक्ति, सेवा और सत्कर्म ही सबसे मूल्यवान पूंजी हैं, और जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरु का स्मरण करता है, उस पर सद्गुरु की अनंत कृपा होती है।
नगर परिक्रमा दरबार साहिब से शुरू हुई और सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए फिर श्री दरबार साहिब में समाप्त हुई।
इस दौरान एसजीआरआर बॉम्बेबाग में श्रद्धालुओं को गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि नगर परिक्रमा दूनवासियों के लिए ऐतिहासिक अवसर होता है, क्योंकि इसमें देश-विदेश से संगत शामिल होती है। इसके अतिरिक्त, श्री दरबार साहिब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 200 यूनिट रक्तदान हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.