डूसू चुनाव में एबीवीपी ने मारी बाजी, आर्यन मान बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ (DUSU) चुनावों में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने करीब 16 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद NSUI के राहुल झांसला के नाम रहा।
सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर भी ABVP ने अपनी पकड़ मजबूत की। सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा विजयी रही।
मतगणना सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और शुरुआत से ही ABVP उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इस चुनाव में मुख्य टक्कर ABVP और NSUI के बीच थी।
गुरुवार को हुए मतदान में कुल वोटिंग प्रतिशत 39.45% दर्ज किया गया। मतदान दो चरणों में कराया गया था और इस दौरान NSUI ने ABVP पर ईवीएम छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। NSUI ने संकेत दिया कि अगर नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे तो वे अदालत का सहारा लेंगे।
मतगणना साउस कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में की गई। कुल 20 राउंड की गिनती के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत दिल्ली पुलिस ने 600 से अधिक कर्मियों को कैंपस और आसपास तैनात किया और ड्रोन निगरानी भी रखी गई।
पिछले साल के DUSU चुनाव में NSUI ने सात साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। रौनक खत्री ने ABVP के ऋषभ चौधरी को लगभग 1,300 वोटों के अंतर से हराया था। इस साल के नतीजे ABVP की वापसी का संकेत देते हैं।
मुख्य उम्मीदवार सूची:
ABVP:
- अध्यक्ष: आर्यन मान
- उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर
- सचिव: कुणाल चौधरी
- संयुक्त सचिव: दीपिका झा
NSUI:
- अध्यक्ष: जोसलीन नंदिता चौधरी
- उपाध्यक्ष: राहुल झांसला
- सचिव: कबीर
- संयुक्त सचिव: लवकुश भडाना
इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें निर्दलीय और अन्य छात्र संगठन के उम्मीदवार भी शामिल थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.