अली लारीजानी के बाद ईरानी इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब की भी मौत

तेहरान/जेरूसलम। इजरायल ने बुधवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को रात भर जारी हवाई हमले में मार गिराया है। इस बात की जानकारी इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने दी। उन्होंने बताया कि खतीब को टारगेट किए गए हमले में खत्म कर दिया गया, हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अली लारीजानी की मौत के बाद नया दावा
इजरायल ने इससे पहले मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज फोर्स के प्रमुख गोलामरेजा सुलेमानी को मारने का दावा किया था। खतीब की मौत का एलान इन हमलों के ठीक एक दिन बाद आया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश के तहत ईरान के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को निशाना बनाया जा सकता है।
इस्माइल खतीब कौन हैं?
इस्माइल खतीब ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे। वे शिया धर्मगुरु हैं और 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध में रिवोल्यूशनरी गार्ड में सेवा दे चुके हैं। 2022 में अमेरिका ने उन्हें साइबर जासूसी और रैनसमवेयर हमलों से जुड़े नेटवर्क चलाने के आरोप में प्रतिबंधित किया था।
ईरान और इजरायल के बीच तनाव
यह हमला 28 फरवरी से चल रहे इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमलों की श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष नेता भी प्रभावित हुए हैं। ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है।
तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने इजरायल की कार्रवाइयों को "युद्ध के सामान्य नियमों के बाहर की गैरकानूनी गतिविधियां" करार दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.