अमृतसर: हरमंदिर साहिब परिसर में बेअदबी की कोशिश, युवक हिरासत में

अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में शुक्रवार को बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, करीब 35 वर्षीय एक युवक गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और परिक्रमा करने के बाद उस स्थान तक पहुंच गया, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ चल रहा था। इसी दौरान उसने वहां रखी पावन तलवार उठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सेवादारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
SGPC ने जताई कड़ी आपत्ति
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उसने दावा किया कि वह अकेले अमृतसर आया था और इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं है।
जांच जारी
SGPC अध्यक्ष के अनुसार, CCTV फुटेज की शुरुआती जांच में भी अभी तक किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मंशा क्या थी और वह यहां किस उद्देश्य से आया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.