अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में हादसा: आग से एक महिला झुलसी, एसी डिब्बे प्रभावित

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204) ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास, ब्राह्मणमाजरा इलाके में हुई।
आग लगते ही यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद नगर कौंसिल सरहंद के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। प्रभावित एसी डिब्बा (G19, 223125/C) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो अन्य डिब्बों को भी नुकसान पहुंचा। इन डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया।
सामान निकालते समय एक महिला यात्री झुलस गई, जिसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है और किसी और हताहत की सूचना नहीं है।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.