अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में महापंचायत, संघर्ष जारी रखने का ऐलान

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग में आज देहरादून के परेड मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया। संयुक्त संघर्ष मंच और अन्य संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महापंचायत में शामिल लोगों का कहना था कि जब तक VIP के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अंकिता भंडारी के माता-पिता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।
महापंचायत के दौरान कुल पांच प्रस्ताव पारित किए गए:
-
यदि अगले पंद्रह दिनों में पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो महापंचायत राष्ट्रपति से मुलाकात कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
-
अंकिता के माता-पिता द्वारा दर्ज शिकायती पत्र को ही सीबीआई जांच के लिए मान्यता दी जाए।
-
पर्यावरणविद् अनिल जोशी द्वारा कराई गई एफआईआर को रद्द किया जाए।
-
भाजपा नेता को जांच के दायरे में लाया जाए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्कासित किया जाए।
महापंचायत में मौजूद लोगों ने इस हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.