अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, बोले- सौभाग्य का क्षण

अयोध्या। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। सुबह लगभग 11 बजे उन्होंने राम मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
दर्शन से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रामलला के दर्शन के बाद उनका हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी निर्धारित है, साथ ही संत-महात्माओं से मुलाकात भी करेंगे।
अयोध्या दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
जानकारी के अनुसार, वह शाम करीब चार बजे अयोध्या में पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे और अपने दौरे से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.