आदिबदरी में भालू का हमला, व्यक्ति ने घर में घुसकर बचाई जान

कर्णप्रयाग। आदिबदरी के ग्राम पंचायत बुंगा के कंड तोक में सुबह करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला करने की कोशिश की। भाग्यवश, व्यक्ति समय रहते घर में घुसकर दरवाजा बंद करने में सफल रहा और अपनी जान बचा ली।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने बताया कि घर से शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। इस घटना की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में भय और दहशत फैल गई है।
भालू के हमलों की घटनाएं राज्य में लगातार बढ़ रही हैं। राज्य बनने के बाद, पिछले साल भालू के हमलों में अब तक सबसे अधिक लोगों की जान गई। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक वन्यजीवों के हमलों के मामले सामने आते हैं, लेकिन 2025 में तेंदुओं की तुलना में भालू के हमलों में ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
राज्य वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल वन्यजीव हमलों में कुल 68 लोगों की मौत हुई और 488 लोग घायल हुए। इनमें भालू के हमलों में आठ लोगों की जान गई और 108 लोग घायल हुए। वहीं, तेंदुओं के हमलों में 102 लोग घायल हुए। वर्ष 2000 के बाद से यह भालू के हमलों में सबसे अधिक हताहत होने का रिकॉर्ड है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.