विकासनगर में बोलेरो हादसा: डेढ़ वर्षीय बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत

विकासनगर: थाना सेलाकुई क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो वाहन तेज गति और अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण दीवार और पेड़ से टकरा गया। इसी दौरान सड़क किनारे खेल रही बच्ची वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। घायल बच्ची की पहचान तासी पुत्री आकाश गुप्ता (लगभग डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वाहन को गुरुवार की रात वेदांत पुत्र मनीष, निवासी बहादरपुर रोड चला रहा था। पुलिस ने चालक को पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में उसने बताया कि अचानक सड़क पर एक जानवर आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह दुखद घटना हुई।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.