उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार: राजभवन में पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार शुक्रवार को हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा गुरमीत सिंह की उपस्थिति में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नए मंत्रियों की सूची
शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में शामिल हैं:
-
मदन कौशिक (हरिद्वार)
-
प्रदीप बत्रा (रुड़की)
-
भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग)
-
खजान दास (देहरादून)
-
राम सिंह कैड़ा (नैनीताल)
इनके शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 सदस्य हो गए हैं।
लंबे समय से थी चर्चाएं
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा काफी समय से चल रही थी। केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता भी हुई थी।
खाली पदों की भरपाई
धामी सरकार में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद पहले से खाली थे। इनमें से एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के कारण और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। शेष तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे।
इस विस्तार के साथ ही धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के शेष समय में स्थिर और संतुलित मंत्रिमंडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.