चारधाम यात्रा: बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में मोबाइल और वीडियो पर प्रतिबंध

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में दर्शन के समय मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर के 70 मीटर के दायरे में श्रद्धालु फ़ोन से रील या वीडियो नहीं बना पाएंगे। यह कदम धामों की पवित्रता बनाए रखने और तीर्थयात्रियों के सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर समिति प्रशासन के साथ समन्वय कर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।
यात्रा शुरू होने से पहले सभी विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत साफ़-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
इसके अलावा, जल्द ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक होगी, जिसमें यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं और यात्रियों के लिए आवश्यक बजट प्रावधान तय किए जाएंगे। मंदिर समिति ने आश्वासन दिया है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण यात्रा का अनुभव प्रदान किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.