छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 10वीं-12वीं में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS
- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।
- छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।
- इस बार परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है और खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
- 10वीं में 77.15% विद्यार्थी पास छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 प्…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। इस बार परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है और खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
10वीं में 77.15% विद्यार्थी पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 81% जबकि लड़कों का 72% दर्ज किया गया।
12वीं में 83.04% का रिजल्ट
इंटरमीडिएट यानी 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 83.04 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.4% और लड़कों का 78.8% रहा।
5.66 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में कुल 5,66,320 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 10वीं के लिए 3,20,535 और 12वीं के लिए 2,45,785 छात्र शामिल थे।
10वीं में संयुक्त टॉपर्स
10वीं परिणाम में इस बार तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99.00%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं रहीं, जिन्होंने 593 अंक (98.83%) प्राप्त किए।
12वीं में जिज्ञासु वर्मा टॉपर
12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया। ओमनी 98.20% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कृष महंत ने 97.80% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऐसे चेक करें CG Board Result 2026
छात्र निम्न प्रक्रिया से अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
- सबसे पहले cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें
- रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें
- “Submit” पर क्लिक करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.