छिंदवाड़ा: गाजर का हलवा खाने के बाद 11 लोग बीमार

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा क्षेत्र में बुधवार रात गाजर का हलवा खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी मरीजों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत वाले छह मरीजों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, अमरवाड़ा के महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से बुधवार रात करीब 9 बजे हलवा खरीदा गया था। हलवा खाने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि एक मरीज की स्थिति अभी भी गंभीर है।
प्रशासन ने लिए नमूने
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम अमरवाड़ा और फूड इंस्पेक्टर की टीम ने मिठाई दुकान का निरीक्षण किया और गाजर हलवे सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
फूड इंस्पेक्टर का बयान
फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत होता है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बाहर से खरीदी गई खाद्य सामग्री के सेवन में सतर्क रहें और खाने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी:
-
आरती नामदेव (पति: शुभम नामदेव)
-
शाश्वत जैन (23 वर्ष)
-
प्रिंश साहू (25 वर्ष)
-
हिमांशु साहू (23 वर्ष)
-
आरती नामदेव (30 वर्ष)
-
शिवाय नामदेव (2 वर्ष)
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.