मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार सिर्फ रंगों और खुशियों का नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का प्रतीक भी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली का उत्सव समाज में एकता और सामंजस्य को मजबूत करता है और यह प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने इसे हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक मेलजोल की जीवंत अभिव्यक्ति करार दिया।
धामी ने यह भी बताया कि होली के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और विकास के नए रंग लेकर आए और सभी के जीवन में सुख, शांति और सफलता के उजले पल भर दे। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.