चिराग के जीजा ने नीतीश को भारत रत्न देने का किया खुला समर्थन

जमुई: जमुई सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के ट्वीट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात चल रही है, तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है।
अरुण भारती ने कहा कि बिहार को पहले के जंगलराज से बाहर निकालकर विकास की राह पर लाने का मुख्य श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। उनके कार्यकाल में राज्य की छवि में सुधार, कानून-व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। ऐसे में उन्हें भारत रत्न मिलना न्यायसंगत होगा।
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में लाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि युवा राजनीति में आएं, यह अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
जदयू में केसी त्यागी द्वारा भारत रत्न की मांग को लेकर उठे विवाद पर अरुण भारती ने कहा कि यह उनके नजरिए से दूसरी पार्टी का आंतरिक मामला है। हालांकि उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए।
विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका गंभीर होती है और उन्हें सदन में रहकर जनता की समस्याओं और विपक्ष के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।
रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है और इस पर टिप्पणी करना उपयुक्त नहीं होगा। राजनीति में अक्सर लोग अपनी ही विरासत को नुकसान पहुंचा देते हैं।
बंगाल चुनाव और पार्टी विस्तार पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सुझाव दिए गए हैं और पार्टी उनके निर्देशों का पालन करेगी। ममता बनर्जी के बारे में उन्होंने कहा कि सभी को जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए और सबूतों में छेड़छाड़ करना गलत संदेश देगा।
लैंड फार जॉब मामले पर उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है और दोषी को सजा मिलेगी, निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.