सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।
भाजपा कार्यालय में भी फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.