आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान: विधायकों को साथ लेकर दिल्ली हुए रवाना

HIGHLIGHTS
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
- इस बैठक में वे राज्य की मौजूदा स्थिति, कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को अवगत कराएंगे।
- साथ ही बागी सांसदों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।
- मुख्यमंत्री मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, हालांकि राष्ट्रपति भवन में केवल उन्हें ही मुलाकात की अनुमति दी गई है।
- ऐसे में विधायक बाहर ही मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री अकेले राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वे राज्य की मौजूदा स्थिति, कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को अवगत कराएंगे। साथ ही बागी सांसदों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, हालांकि राष्ट्रपति भवन में केवल उन्हें ही मुलाकात की अनुमति दी गई है। ऐसे में विधायक बाहर ही मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री अकेले राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मान इस दौरान ‘राइट टू रिकॉल’ कानून लागू करने के लिए भी केंद्र से हस्तक्षेप की मांग रख सकते हैं।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता भी सुबह करीब 10:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वे पंजाब में कानून-व्यवस्था, सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाएंगे। इसके अलावा हालिया राजनीतिक विवादों पर भी चर्चा हो सकती है।
जाखड़ का तंज
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान वोल्वो बसों में विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं यह बसें गलती से भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाएं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.