सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लेक फेस्टिवल का किया शुभारंभ

टिहरी झील महोत्सव चार दिन तक चलने वाला रोमांचक कार्यक्रम शनिवार को कोटी कालोनी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला यह लेक फेस्टिवल पर्यटन को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है। आयोजन की सफलता के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।
इस चार दिवसीय महोत्सव में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य टिहरी जिले को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
फेस्टिवल में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा मास्टर शेफ प्रतियोगिता, फैशन शो, फोटोग्राफी और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
एक लाख रुपये तक पुरस्कार जीतने का मौका
महोत्सव के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेंटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर और मिस टिहरी, राफ्टिंग और रैप सिंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, दूसरे स्थान के लिए 50,000 रुपये और तीसरे स्थान के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार निर्धारित है। इसके अलावा दस प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.