उत्तराखंडटॉप न्यूज़
मसूरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने किया स्वागत

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वे वायुसेना के विशेष विमान विवान से देहरादून एयरपोर्ट पर उतरे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री एमआई-17 हेलीकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।
मसूरी के पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अभिनंदन किया। रक्षा मंत्री का कल लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में कार्यक्रम निर्धारित है। रात्रि विश्राम के बाद राजनाथ सिंह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगभग 1:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली लौटेंगे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.