आतंकी उमर के संपर्क में थे देहरादून के डॉक्टर और महिला, पुलिस अलर्ट

देहरादून। 10 नवंबर को लालकिले के पास हुए कार धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी से उत्तराखंड का भी एक जुड़ाव सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, डॉ. उमर नबी का देहरादून के एक चिकित्सक और पिथौरागढ़ की रहने वाली महिला से संपर्क था। हालांकि, एसटीएफ और इंटेलिजेंस की जांच में पता चला कि दोनों के संपर्क का समय काफी पहले का था।
मूल रूप से देहरादून निवासी चिकित्सक अब फरीदाबाद में रह रहे हैं, जबकि महिला वर्तमान में नोएडा में कार्यरत हैं।
जांच में महत्वपूर्ण मोड़
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली धमाके की साजिशकर्ताओं और हमलावरों के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। यूपी एटीएस ने उत्तराखंड पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ और इंटेलिजेंस टीमों ने नोएडा में दोनों की तलाश शुरू की।
इंटेलिजेंस टीम जब चिकित्सक के देहरादून स्थित घर पहुंची तो पता चला कि वह दो साल पहले ही फरीदाबाद शिफ्ट हो चुके हैं। महिला की जांच के दौरान पता चला कि उसने डॉ. नबी को नौकरी संबंधी ईमेल और फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महिला इस समय नोएडा की एक प्लेसमेंट कंपनी में कार्यरत है।
उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर
अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि धमाके के बाद से उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर है और लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई सीधा लिंक सामने नहीं आया है, लेकिन आने वाले इनपुट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.