दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आग की घटनाओं का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मुखर्जी नगर के बाद अब आईटीओ के पास स्थित एक इमारत में भी आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह आग स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की दूसरी मंजिल पर लगी।
सुबह करीब साढ़े 9 बजे उठी लपटें
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9:30 बजे पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) भवन के आसपास स्थित एक इमारत से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही समय में आग ने इमारत के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, करीब आठ दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
इलाके में मची अफरा-तफरी
आग लगने की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत से उठते घने धुएं के गुबार को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.