5 साल से फरार महिला गिरफ्तार, पहचान बदलकर दिल्ली के स्पा सेंटर में कर रही थी नौकरी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर स्पा सेंटर में काम कर रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- आरोपी की पहचान 41 वर्षीय वाणी के रूप में हुई है।
- जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में द्वारका साउथ क्षेत्र में उसके खिलाफ आईटीपी एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
- अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार सुनवाई में अनुपस्थित रही, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
- द्वारका जिला पुलिस उपायुक…
दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर स्पा सेंटर में काम कर रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय वाणी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में द्वारका साउथ क्षेत्र में उसके खिलाफ आईटीपी एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार सुनवाई में अनुपस्थित रही, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि भगोड़ा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के जरिए ऐसे मामलों पर काम कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को 13 मार्च को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।
इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी और तकनीकी इनपुट के साथ स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि आरोपी वाणी द्वारका सेक्टर-5 स्थित एक स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही है और अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम भी बदल लिया था।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान बदलकर रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में डाबड़ी एक्सटेंशन इलाके में रह रही थी और उसके खिलाफ पहले से कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.