दिल्ली-एनसीआरटॉप न्यूज़FEATURED
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में गैंगवार, फायरिंग में 6 साल का बच्चा घायल

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच आपसी विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में एक मासूम बच्चा घायल हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान छह वर्षीय अवि चौहान को गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.