नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा! देखें किसे कौनसा मंत्रालय मिला..

बिहार में दसवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के अगले दिन एनडीए कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। इस बार मुख्यमंत्री ने पहली बार गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा। बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि राजस्व एवं खनन विभाग संभालने का दायित्व मिला।
कैबिनेट में कुल मंत्रियों में बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर के 2, जीतनराम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 1-1 मंत्री पद दिया गया है।
चिराग पासवान की लोजपा-आर के दो मंत्री संजय पासवान और संजय सिंह क्रमशः गन्ना उद्योग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी) विभाग संभालेंगे। जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग, जबकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग सौंपा गया है।
बीजेपी के दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्रालय, रामकृपाल यादव को कृषि मंत्रालय और नितिन नवीन को पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्रालय मिला है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा विभाग और श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री बने रहेंगे।
बिहार कैबिनेट: विभाग और मंत्री सूची
-
गृह मंत्रालय: सम्राट चौधरी
-
भूमि राजस्व एवं खनन: विजय सिन्हा
-
जल संसाधन, भवन निर्माण: विजय चौधरी
-
ऊर्जा: बिजेंद्र यादव
-
ग्रामीण विकास: श्रवण कुमार
-
स्वास्थ्य एवं विधि: मंगल पांडे
-
उद्योग: दिलीप जायसवाल
-
ग्रामीण कार्य: अशोक चौधरी
-
खाद्य उपभोक्ता: लेशी सिंह
-
समाज कल्याण: मदन सहनी
-
पथ निर्माण, नगर विकास: नितिन नवीन
-
कृषि: रामकृपाल यादव
-
लघु जल संसाधन: संतोष सुमन
-
शिक्षा: सुनील कुमार
-
अल्पसंख्यक कल्याण: जमा खान
-
श्रम संसाधन: संजय टाइगर
-
कला-संस्कृति एवं पर्यटन: अरुण शंकर प्रसाद
-
पशु एवं मत्स्य संसाधन: सुरेन्द्र मेहता
-
आपदा प्रबंधन: श्रीनारायण प्रसाद
-
पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण: रमा निषाद
-
एससी-एसटी कल्याण: लखेन्द्र रोशन
-
खेल, आईटी: श्रेयसी सिंह
-
सहकारिता: प्रमोद कुमार
-
गन्ना उद्योग: संजय कुमार
-
पीएचईडी: संजय सिंह
-
पंचायती राज: दीपक प्रकाश
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.