पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए धामी सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की

देहरादून। अगले महीने शुरू होने वाली चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एसओपी जारी की है। इसके तहत तेल और गैस कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल प्रतिदिन 2,650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति प्रदेश में करेंगी और इसकी जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों को भी देंगे।
एसओपी में क्या है नियम
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि यदि सिलिंडरों की आपूर्ति समय पर नहीं होगी, तो पर्यटन व्यवसाय और यात्रियों की सुविधाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, राज्य में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के सिलिंडरों की मांग के अलावा पर्यटन व्यवसाय के लिए दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
किसे मिले सिलिंडर
एसओपी के अनुसार फार्मास्यूटिकल कंपनियों, होटल और रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट और ढाबा, सरकारी और नियंत्रित गेस्ट हाउस, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, औद्योगिक कैंटीन, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावास, होम स्टे और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों को रोजाना 2,650 सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।
जिलावार वितरण का विवरण
सरकार ने जिलावार सिलिंडरों का आवंटन भी निर्धारित किया है। इसमें देहरादून को 31%, टिहरी 4%, हरिद्वार 13%, पौड़ी 4%, रुद्रप्रयाग 5%, उत्तरकाशी 4%, चमोली 6%, नैनीताल 13%, बागेश्वर 2%, अल्मोड़ा 4%, ऊधमसिंह नगर 9%, पिथौरागढ़ 3% और चंपावत 2% हिस्से के अनुसार सिलिंडर मिलेंगे।
इस योजना के लागू होने से चारधाम यात्रा और पर्यटन व्यवसाय में व्यवधान न आए और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आवश्यक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.