देहरादून एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिजी यात्रा, केंद्रीय मंत्री राममोहन ने वर्चुअल किया शुभारंभ

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर अब सभी हवाई यात्रियों को डिजी यात्रा (Digital Travel) का लाभ मिलने लगा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इसे राजकोट एयरपोर्ट से वर्चुअली लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह पेपरलेस और तेज़ यात्रा का नया युग है, जिससे यात्रियों का समय काफी बच जाएगा।
कैसे मिलेगा डिजी यात्रा का लाभ
यात्रियों को बस एप डाउनलोड करना होगा और इसमें अपना आधार, मोबाइल नंबर और यात्रा से संबंधित डेटा भरना होगा। इसके बाद वे डिजी गेट से सीधे एंट्री ले सकते हैं। अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी और चेहरा पहचानते ही यात्रियों को प्रवेश मिल जाएगा।
देशभर में सुविधाओं का विस्तार
देश के कुल आठ एयरपोर्ट पर इस डिजी यात्रा की शुरुआत की गई है। देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी, फ्री वाई-फाई और किड्स जोन जैसी सुविधाओं का भी शुभारंभ हुआ। इस वर्चुअल कार्यक्रम में देश के 57 एयरपोर्ट शामिल थे, जहां यात्रियों के लिए अन्य आधुनिक सुविधाएं भी शुरू की गईं।
यात्रियों के लिए सुविधा
इस पहल के बाद अब यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिए उनकी पहचान तुरंत होगी और प्रवेश तुरंत मिल जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.