हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियों पर चर्चा, मुख्यमंत्री धामी को मिला निमंत्रण

HIGHLIGHTS
- देहरादून: गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
- इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
- साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को होने वाले यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
- मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि…
देहरादून: गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को होने वाले यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी दी कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले 20 मई को यात्रा के पहले जत्थे का पारंपरिक विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व परंपरा के अनुसार पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.