देहरादून में भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार, 27 अप्रैल को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
मौसम अलर्ट के बाद लिया गया फैसला
रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए की चेतावनी के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी तेज गर्मी और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
स्वास्थ्य पर खतरे को देखते हुए निर्णय
प्रशासन का कहना है कि मौजूदा मौसम परिस्थितियों में लू और अत्यधिक गर्मी से बच्चों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सख्ती से पालन के निर्देश
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के आदेश का सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, जहां मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, वहीं पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.