गैस सिलेंडर की किल्लत से बढ़े ढाबों और ठेलियों पर रोटी के दाम

देहरादून। गैस सिलेंडर की कमी का असर अब आम लोगों की थाली तक पहुँच गया है। शहर के ढाबों और ठेलियों पर मिलने वाली रोटियों के दाम अब पहले के मुकाबले कई रुपये बढ़ गए हैं। जहां पहले रोटी 7-8 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब इसकी कीमत 12 से 15 रुपये तक पहुँच गई है।
ढाबा और ठेली संचालकों की परेशानी
ढाबा संचालकों का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमत और सिलेंडर की कमी के कारण उन्हें मजबूरी में खाने के दाम बढ़ाने पड़े हैं। पटेल नगर क्षेत्र के ठेली संचालकों ने बताया कि गैस सिलेंडर न तो आसानी से मिल रहे हैं और न ही समय पर बुकिंग हो पा रही है।
एजेंसियों पर भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कई ढाबा संचालकों को अब चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर खाने के दामों पर पड़ रहा है।
एक सप्ताह से सिलेंडर नहीं मिला
राजपुर रोड के ढाबा संचालक राजेंद्र ने बताया कि उनका गैस सिलेंडर खत्म हुए एक सप्ताह हो गया है और अब तक नया सिलेंडर नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें चूल्हे का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कारगी क्षेत्र के ठेली चालक महेंद्र ने बताया कि सिलेंडर की किल्लत के कारण रोटी के दाम करीब 3 रुपये बढ़ाने पड़े हैं।
गैस संकट के चलते आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, क्योंकि पहले सस्ती मिलने वाली रोटी अब महंगे दामों पर मिल रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.