दिल्ली-एनसीआरटॉप न्यूज़
दशहरा-दिवाली-छठ: दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीट बुकिंग की सलाह

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन का आगाज़ हो गया है और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें राजधानी दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न गंतव्यों के लिए सितंबर से नवंबर 2025 के बीच चलाई जाएंगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, समय पर और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। यात्रियों को भीड़ से बचने और सीट आरक्षण में सुविधा के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह दी गई है।
मुख्य ट्रेनें और मार्ग:
- हजरत निजामुद्दीन–पटना स्पेशल ट्रेन: ट्रेन संख्या 04094 हजरत निजामुद्दीन से 21 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से ट्रेन संख्या 04093 22 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। गाजियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और दानापुर पर ठहराव रहेगा। सभी कोच एसी होंगे।
- आनंद विहार टर्मिनल–पाटलिपुत्र सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन: ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार से 21 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना रात 12:05 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 21:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04095 22 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और सामान्य कोच उपलब्ध होंगे।
- नई दिल्ली–हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेन: ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सुबह 09:30 बजे रवाना होगी। वापसी ट्रेन संख्या 04097 हसनपुर रोड से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दोपहर 15:00 बजे चलेगी। गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। कोच एसी और स्लीपर होंगे।
- हावड़ा–नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। हावड़ा से रात 11:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10:58 बजे सासाराम पहुंचेगी। सासाराम से सुबह 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी और शाम 18:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया जंक्शन, धनबाद और बर्दमान जैसे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
उत्तर रेलवे की ये विशेष ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रियों की यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.