उत्तराखंड में प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड में जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा (33) का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह होली खेलकर अपने मायके से लौट रही थीं। इस हादसे ने परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी।
जानकारी के अनुसार, रिंकू राणा, जो नौगजा, कल्याणपुर की रहने वाली थीं, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूटी सड़क किनारे खड़ी करके किसी से बात कर रही थीं। उनके साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी की हालत सुरक्षित बताई गई है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रिंकू राणा का एक पुत्र है, जो चौथी कक्षा में पढ़ता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.