अमेरिका में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, जांच तेज- कई इवेंट रद्द

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना राज्य में स्थित कॉनकॉर्ड शहर में क्रिसमस समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। शहर में आयोजित 28वीं वार्षिक क्रिसमस ट्री लाइटिंग सेरेमनी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलीबारी की तेज आवाजें सुनी जा सकती हैं और भीड़ को बेतहाशा भागते हुए देखा गया है। घटना के तुरंत बाद कॉनकॉर्ड पुलिस ने चर्च स्ट्रीट और कैबरस एवेन्यू के आसपास के क्षेत्र को क्राइम सीन टेप लगाकर घेर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कौन थे और उनकी मंशा क्या थी। सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हैं।
कई कार्यक्रम रद्द, जांच जारी
शहर प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को होने वाले अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि अब तक घायलों की संख्या, संदिग्धों की पहचान और हमले के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे कॉनकॉर्ड पुलिस विभाग से (704) 920-5027 पर संपर्क करें।
शहर की वार्षिक क्रिसमस परेड फिलहाल निर्धारित समय के अनुसार शनिवार, 22 नवंबर को ही आयोजित की जानी है। उसे रद्द करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.