हरिद्वार में एक ही परिवार के पांच लोगों ने अपनाया सनातन धर्म

HIGHLIGHTS
- धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर सभी को चौंका दिया।
- उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद शहजाद अब शंकर के नाम से जाने जाएंगे, जबकि उनकी पत्नी रजिया ने सावित्री नाम ग्रहण किया है।
- परिवार के कुल पांच सदस्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म स्वीकार किया।
- यह धार्मिक परिवर्तन कार्यक्रम हरिद्वार के चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में आयोजित किया गया।
- यहां पूरे परिवार ने गंगा स्नान किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण यज्ञ में भाग लिया।
धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर सभी को चौंका दिया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद शहजाद अब शंकर के नाम से जाने जाएंगे, जबकि उनकी पत्नी रजिया ने सावित्री नाम ग्रहण किया है। परिवार के कुल पांच सदस्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म स्वीकार किया।
यह धार्मिक परिवर्तन कार्यक्रम हरिद्वार के चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में आयोजित किया गया। यहां पूरे परिवार ने गंगा स्नान किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद विधिवत यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया।
संस्कार के दौरान परिवार के सभी सदस्यों का नाम परिवर्तन भी किया गया। मोहम्मद शहजाद को शंकर नाम दिया गया, उनकी पत्नी रजिया अब सावित्री कहलाएंगी। बड़ी बेटी का नाम रुक्मणी, छोटी बेटी का नाम दीक्षा और बेटे का नाम रुद्र रखा गया। परिवार ने सनातन परंपराओं और जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प भी लिया।
यह पूरी प्रक्रिया गौरी शंकर मंदिर गौशाला परिसर में संतों की उपस्थिति में संपन्न हुई। संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य और अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी और अनुज शास्त्री ने सभी धार्मिक अनुष्ठान कराए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी, अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अरुण कृष्ण समेत कई संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.