गुंजन हत्याकांड: कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप

देहरादून। बहुचर्चित गुंजन हत्याकांड में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट को अदालत ने संज्ञान में ले लिया है। अब 19 मार्च को अदालत में आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद इस मामले में नियमित सुनवाई शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, दो फरवरी को दूल्हा बाजार में गुंजन श्रीवास्तव की बेरहमी से चापड़ मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत फैलाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर ही चार्जशीट अदालत में जमा कर दी। चार्जशीट में 35 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनके आधार पर आरोप तय किए जाएंगे।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में तीव्र सुनवाई और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए काम कर रही है। पीड़ित परिवार की नजरें अब अदालत की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
एसआईटी ने मामले को बताया दुर्लभतम
गुंजन की हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी ने इस मामले को “Rarest of Rare” श्रेणी में रखा। टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयान, घटना स्थल से मिले साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज को शामिल करते हुए मात्र तीन दिनों में चार्जशीट तैयार की। जांच में घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से सबूत संकलित किए गए। एसआईटी ने दिन-रात काम करते हुए 35 गवाहों के बयान दर्ज किए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.