हल्द्वानी: करोड़ों की ठगी के फरार आरोपी लालकुआं से गिरफ्तार

हल्द्वानी। तीन साल से फरार चल रहे और जनता की मेहनत की कमाई हड़पने के आरोपित को पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ रामनगर और मुखानी थाना क्षेत्रों में दो मामले दर्ज थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को दबोच लिया है।
एसएसपी ने जनता से चेतावनी दी है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि मेहनत की कमाई ठगों के हाथ न लगे। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने फर्जी सहकारी समिति बनाकर भोले-भाले लोगों को ठगा।
कोतवाली रामनगर में दर्ज मामला संख्या 246/23, धारा 409 के तहत यह ठगी का केस पंजीकृत था। आरोपितों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुद्देशीय स्वावलंबी सहकारी समिति” के नाम से संस्था बनाई और लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का लालच देकर धन जमा कराया।
जांच में पता चला कि रामनगर, हल्द्वानी और आसपास के कई क्षेत्रों के करीब 300 निवेशकों ने छह करोड़ 80 लाख रुपये फर्जी संस्था में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने यह राशि हड़पकर फरार हो गए।
पुलिस ने तकनीकी सबूत और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लालकुआं क्षेत्र से दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम हेमचंद पंत (हरिपुर, नैनीताल) और विकास दुर्गापाल (डहरिया, कोतवाली हल्द्वानी) बताए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.