हरिद्वार: बुर्का पहने महिला की कांवड़ यात्रा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस तेज

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ा एक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला को बुर्का पहने कांवड़ यात्रा कर रहे समूह के बीच देखा जा सकता है।
इंटरनेट पर इस महिला की धार्मिक पृष्ठभूमि को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ उपयोगकर्ता दावा कर रहे हैं कि वह मुस्लिम हैं, जबकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने किसी गंगा घाट से कांवड़ उठाई और फिर कांवड़ यात्रियों के साथ आगे बढ़ती रही। वीडियो को बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है, लेकिन सही समय और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे आस्था और धार्मिक समरसता का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो को कई लोग अपने अकाउंट्स पर शेयर भी कर रहे हैं।
सावन मास और फाल्गुन मास के दौरान हरिद्वार से कांवड़ यात्रा का चलन काफी बढ़ जाता है। देशभर से शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। इसी बीच यह वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि दैनिक देहात इस वीडियो की सटीक पुष्टि नहीं करता।
रील या वायरल का असर?
इस बुर्का पहने महिला के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ चल रही हैं। वहीं कुछ लोग इसे केवल रील बनाने का शौक बताते हुए हल्का मामले के रूप में देख रहे हैं।
हरिद्वार में पहले भी ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी के पास दो युवकों का वीडियो इंटरनेट पर आया था, जिसमें वे सऊदी अरब के शेख की वेशभूषा में दिखाई दिए थे। शुरुआत में उनकी पहचान को लेकर भ्रम था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और यह पता चला कि वे हिंदू समुदाय से संबंधित थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.