धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को शहर का दौरा करेंगे और करीब सवा चार घंटे रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों से जुड़ा होगा। इसके अलावा वह एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
दौरे का विस्तृत कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार, अमित शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद, 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। हेलीपैड से 12:40 बजे वह वैरागी द्वीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
-
12:40 से 1:55 बजे तक वे वैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
2:30 से 3:00 बजे तक वहीँ नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।
-
3:00 से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद, 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे अमित शाह एक निजी होटल पहुंचेंगे और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके दौरे का समापन 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान के साथ होगा।
सुरक्षा और तैयारियां
शहर में उनके दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले ही दिनभर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.