मथुरा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने से टकरा गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर निवासी गोपी (18) और गोपालपुर निवासी छोटू (18) यामाहा आर-15 बाइक से महावन की ओर से आ रहे थे। वहीं, बुलेट बाइक पर सवार सौरभ (20), पीयूष (19) और दाऊदयाल (18) महावन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बलदेव रोड पर गोपालपुर के पास दोनों बाइकें जोरदार भिड़ंत का शिकार हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी पांच युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीयूष और ऊदल का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।
सीओ पीतम पाल ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण टक्कर के समय सिर में गंभीर चोटें लगने से मौतें हुईं। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.