मथुरा: यमुना में नहाते समय तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, दो लापता

मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र स्थित ग्राम सेहत में सोमवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। यह दर्दनाक घटना करीब तीन बजे यमुना पुल के नीचे हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
नहाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बलदेव क्षेत्र के ग्राम सेहत में यमुना पुल के नीचे तीन युवक नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में समा गए।
डूबने वाले युवकों की पहचान आशू (22 वर्ष) पुत्र चौआ, डेविड (22 वर्ष) पुत्र घनश्याम, निवासी माहौल नगर, गली नंबर-4 बोदला, आगरा, और अहले हसन निवासी राया के रूप में हुई है।
एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम को नदी से अहले हसन का शव बरामद हुआ है। वहीं आशू और डेविड की तलाश देर शाम तक जारी रही।
पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मौके पर मचा कोहराम
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। यमुना घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.