मथुरा में बरात के दौरान बवाल, पथराव और मारपीट से तनाव; पुलिस पर भी हमला

HIGHLIGHTS
- मथुरा में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया।
- हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव में दो भाइयों की बरात चढ़त के समय अचानक माहौल बिगड़ गया।
- आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति से जुड़ी थी, जिसके चलते रास्ते में कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया।
- इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात काबू में नहीं रहे।
- इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होन…
मथुरा में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव में दो भाइयों की बरात चढ़त के समय अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति से जुड़ी थी, जिसके चलते रास्ते में कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात काबू में नहीं रहे। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
दो भाइयों की शादी में शामिल हुई थी बरात
जानकारी के अनुसार, गांव नरहौली में गुल्ला की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी हो रही थी। बरात गोवर्धन थाना क्षेत्र के भरनकलां गांव से आई थी। नेमचंद के बेटे अशोक और कुलदीप अपने परिवार के साथ बरात लेकर पहुंचे थे।
रात करीब 11 बजे भरतपुर चौराहे से बरात की चढ़त शुरू हुई। दूल्हे बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ बग्गी पर सवार थे। परिजनों का कहना है कि जैसे ही बरात ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र से गुजरी, तभी अचानक कुछ घरों से पत्थर फेंके जाने लगे।
पथराव के बाद हालात बेकाबू
पत्थरबाजी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें 70 वर्षीय महिला संतोषी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर, कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरातियों ने भी हंगामा किया और एक मिठाई की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुल्हनों के भाई नाहर सिंह ने भी आरोप लगाया कि घर में घुसकर दहेज का सामान क्षतिग्रस्त किया गया।
पुलिस पर भी हमला, गांव में तनाव
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव और लाठीचार्ज किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के भी विरोध में सामने आने की बात सामने आई है। इस बीच दुल्हनें भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव बना रहा। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।
प्रशासन सख्त, जांच के आदेश
एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि शादी की रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई जाएंगी और माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.