जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने फहराया तिरंगा, अमर जवान ज्योति पर दी श्रद्धांजलि

जयपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर गुलाबी नगरी जयपुर में सुबह से ही देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी में आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण के साथ हुई।
मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम
-
बड़ी चौपड़: सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराया और उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
-
भाजपा मुख्यालय: 8:30 बजे वे पार्टी मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
-
अमर जवान ज्योति: 9:10 से 9:17 बजे के बीच मुख्यमंत्री जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही पुष्प चक्र भी रखा।
-
राज्य स्तरीय समारोह: सुबह 9:30 से 11:41 बजे तक सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य परेड में मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया।
शहरभर में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (शहर इकाई) ने भी सुबह 7:30 बजे बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक संस्थानों में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया। विभिन्न स्थानों पर बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विधानसभा में भी ध्वजारोहण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।
देवनानी ने प्रातः 8:00 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और 8:15 बजे राजस्थान विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया तथा सलामी गारद का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.