यात्रियों को झटका! 5 जून से बंद होगी लखनऊ-बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट

लखनऊ से बैंकॉक के बीच संचालित थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान 5 जून से बंद कर दी जाएगी। एयरलाइन की ओर से यह फैसला परिचालन कारणों और ईंधन लागत से जुड़ी चुनौतियों के चलते लिया गया है। इससे पहले पिछले महीने लखनऊ–कुआलालंपुर के बीच चलने वाली मलयेशिया की सीधी उड़ान भी बंद की जा चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति और कीमतों में उतार-चढ़ाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, विमानन क्षेत्र पर असर डाल रहा है। इसी वजह से कई एयरलाइन कंपनियां अपनी सेवाओं में कटौती कर रही हैं।
थाई एयर एशिया की लखनऊ–बैंकॉक सेवा के तहत फ्लाइट संख्या FD-146 रात 8:25 बजे बैंकॉक से उड़ान भरकर रात 10:51 बजे लखनऊ पहुंचती थी। वहीं वापसी में फ्लाइट FD-147 रात 11:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 3:38 बजे बैंकॉक पहुंचती थी। अब यह सेवा 5 जून के बाद उपलब्ध नहीं रहेगी।
इधर, इस रूट पर उड़ानों के संचालन को लेकर यह भी चर्चा है कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी घटने से यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।
हालांकि, उड़ान बंद होने के पीछे एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर मुख्य कारण ईंधन लागत और परिचालन समायोजन को बताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.