लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार सुबह दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खामी आ जाने से हड़कंप मच गया। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान को रनवे पर रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया गया। बाद में सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया, जबकि इंजीनियरों की टीम देर तक खराबी की जांच करती रही।
यह घटना शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे की है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2111 तय समय पर दिल्ली रवाना होने वाली थी। यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और विमान रनवे पर पहुंच चुका था। उड़ान भरने से पहले इंजन ने गति पकड़नी शुरू की, लेकिन थ्रस्ट न मिलने से विमान हवा में नहीं उठ पाया। अचानक विमान के रुकने से यात्रियों में दहशत फैल गई।
यात्रियों में शामिल गोंडा के सूरज सिंह, जो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अचानक हुई इस तकनीकी समस्या से सभी यात्री घबरा गए, हालांकि क्रू मेंबर्स ने उन्हें शांत कराया और बाद में सुरक्षित दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
तकनीकी जांच में जुटी टीम
एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रनवे से लौटाने के बाद इंजीनियरों ने विमान की गहराई से जांच शुरू की। शुरुआत में समस्या पकड़ में नहीं आई, जिस कारण उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन प्रबंधन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
यात्रियों में दहशत का माहौल
फ्लाइट के दौरान यात्री सामान्य रूप से बैठे थे, लेकिन जब विमान तेज गति पकड़ने के बाद अचानक थम गया तो यात्रियों को हादसे की आशंका ने डरा दिया। कई लोग घबरा उठे, लेकिन पायलट ने तत्काल एटीसी को सूचना दी और विमान को सुरक्षित रनवे से वापस लौटा लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.